जबलपुर : रेल सेवा पुरस्कार पाने कर्मचारियों को अब खुद करना होगा अपना नामांकन, 15 मार्च तक का मौका

 
जबलपुर. रेलवे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया में बड़ा आमूल-चूल परिवर्तन कर दिया किया है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार-2025 के लिए किसी और के नामांकन का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वे खुद अपना नाम भेज सकेंगे।

एचआरएमएस के जरिए 15 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

पमरे के तीनों रेल मंडलों व कारखानों के पात्र रेलकर्मियों को ई-सेल्फ नॉमिनेशन ॥क्ररूस् अवॉर्ड मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए रेलवे ने 15 मार्च की समय सीमा  निर्धारित की है।

चयन की शर्तें और प्रक्रिया

पुरस्कारों की संख्या: यह सम्मान कुल वर्कफोर्स के अधिकतम 0.3 प्रतिशत (करीब 100 कर्मचारी) तक ही सीमित रहेगा।

कोई नकद राशि नहीं: इस बार पुरस्कार के रूप में कोई कैश कंपोनेंट नहीं दिया जाएगा। अवॉर्ड पाने वालों को केवल मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

अधिकारियों की होगी ये भूमिका: कंट्रोलिंग ऑफिसर प्रत्येक सेल्फ-नॉमिनेशन पर अपने रिमार्क्स देंगे और संबंधित कर्मचारी का डीएआर/विजिलेंस क्लीयरेंस अपलोड कर स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेंगे।

रेलवे ने आवेदन के लिए  ये 7 विशिष्ट श्रेणियां तय की

नवाचार- ऐसे नए प्रोसेस जिनसे खर्च कम हो या प्रोडक्टिविटी बढ़े।

साहस और सुरक्षा: जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर किया गया कार्य।

राजस्व वृद्धि- कमाई बढ़ाने या बिना टिकट यात्रा और चोरी रोकने के विशेष प्रयास।

बेहतर मेंटेनेंस- ऑपरेशंस और सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए एसेट्स का शानदार रखरखाव।

समयबद्धता- प्रोजेक्ट्स को रिकॉर्ड समय में पूरा करना।

खेल- राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में विशेष उपलब्धि।

अन्य- किसी भी अन्य क्षेत्र में किया गया असाधारण प्रदर्शन।

Post a Comment

Previous Post Next Post