khabar abhi tak

बढ़ते अपराधों के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस जन, पुलिस चौकी निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन


जबलपुर।
पश्चिम विधानसभा अंतर्गत शहीद गुलाब सिंह वार्ड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। विगत दिनों सुविधा मार्केट परिसर में हुई चाकूबाजी की घटना तथा दिसंबर माह में सरेआम एक व्यापारी की हत्या ने क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। क्षेत्र में चोरी, मारपीट, अवैध शराब की बिक्री, जुआ तथा असामाजिक तत्वों की खुलेआम गतिविधियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। महिलाओं, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं। रात्रि के समय लोग घर से बाहर निकलने में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दिए जाने के बावजूद ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

शहीद गुलाब सिंह वार्ड में पुलिस चौकी निर्माण की मांग

​क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों की मांग पर पूर्व मंत्री तरुण भनोत एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव गौरव भनोत के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस नेता मिथुन शिवहरे के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम से सामूहिक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में अविलंब कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ शहीद गुलाब सिंह वार्ड में नई पुलिस चौकी निर्माण के संबंध में विशेष आग्रह किया गया है। वर्तमान स्थिति के कारण क्षेत्र के व्यापारी एवं आमजन गहरी असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हैं, जिससे शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

​इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गुड्डू तमाशेतवार, अमर रजक एवं अनुपम जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, सलिल चौकसे, प्रमोद पटेल, अभिषेक पाठक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एड. नितिन सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही उमेश शर्मा, सचिन बाजपेई, आलोक गुप्ता, एड. श्रीकांत विश्वकर्मा, दीपू अग्रवाल, मिंटू मिश्रा, श्रेष्ठ ठाकुर, पुरुषोत्तम गिरी, अभिषेक तिवारी, विवेक जैन, रोहित प्यासी, मिस्टर जैन, राजेश पाठक, देवनारायण तिवारी, प्रतीक चौकसे, शादाब मंसूरी, शलभ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak