khabar abhi tak

बच्चियों को कार के नीचे आते देख मची चीख पुकार, दोनों की मौत, टोस्ट लेकर घर लौट रही थी

 

सतना। एमपी के सतना स्थित सिंहपुर क्षेत्र में आज सुबह के वक्त चीख पुकार मच गई, जब कार सवार ने दो बच्चियों को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्यिों की मौत हो गई, वे दुकान से टोस्ट लेकर घर लौट रही थी, तब यह हादसा हुआ है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

                            पुलिस के अनुसार मोनवी पिता महेश दहायत उम्र 9 वर्ष व सोनम पिता रमेश दहायत 12 वर्ष निवासी सिंहपुर दसमा मील आज सुबह साहू किरान स्टोर्स से टोस्ट लेकर घर के लिए निकली। जब वे सड़क पार कर रही थी। इस दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 6289 के चालक ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही दोनों बच्चियां उछलकर सामने की ओर गिरी, जिन्हे कुचलते हुए कार निकल गई। हादसे को देख लोगों में चीख पुकार मच गई, वे दौड़कर पहुंचे तो चालक कार छोड़कर भाग निकला। घटना को देख कुछ पल के लिए लोग स्तब्ध रह गए थे। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया रहा, परिजनों की आंखो से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak