बरगी एवं गढा क्षेत्र से चोरी की गई मोटर सायकिल बरामद, 2 गिरफ्तार
जबलपुर। बरगी बायपास रोड पर सोमवार को पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से चाकू और चोरी की दो मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से बायपास पर घात लगाकर बैठे हुए थे। पुलिस इन दोनों के संदिग्ध प्रतीत होने और मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया था।
बरगी पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम महुआखेड़ा पाटन निवासी .रूपलाल वंशकार और कुमगमा पाटन निवासी दिलीप वंशकार बताया है। पुलिस का कहना है कि बरगी रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के बाद पुलिस हरकत में आई थी। बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी बायपास पर दो अज्ञात युवक हथियार के साथ मौजूद हैं, जो किसी वारदात देने के इरादे से वहां बैठे हुए हैं लिहाजा पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों युवकों को पकड़ा था। पुलिस दल ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया है कि मेडिकल कॉलेज और गढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी की थी, बरगी तालाब के किनारे झाड़ियों से बरामद किया है।
