जबलपुर। आयुध निर्माणी, खमरिया में नौकरी करने वाले शक्तिनगर में रहने वाले असैनिक तकनीकी अधिकारी को अज्ञात लोगों ने धोखा देकर खाता ही सिर्फ खाली नहीं किया बल्कि उनके नाम से 70 हजार का लोन लेकर डकार लिया। इस वारदात के बाद खमरिया में कार्यरत अधिकारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि शक्तिनगर निवासी चंद्रप्रकाश विश्कर्मा ने लिखित शिकायत की है कि वह भारतीय नौ सेना अंतर्गत नौ सेना आयुध निरीक्षणालय खमरिया में असैनिक तकनीकी अधिकारी (यात्रिक) के पद पर कार्यरत है। उसका एचडीएफसी बैक सिविल लाईन शाखा में खाता से उसका मोबाईल नंबर लिंक है। 24 जनवरी को अचानक शाम को उसके मोबाईल से अपने आप लगातार मैसेज अग्रेषित होने लगे एवं फोन का बैलेंस कटने लगा। तब उसने अपने फोन का डेटा बंद किया। ततपश्चात उसके बेटे ने फोन को लैपटाप से कनेक्ट किया और मैसेज चेक किये तब पता चला कि उसके बैक खाते से आन लाईन ट्राजेक्शसन्स हुए है। उसके खाते मे 10000 जमा थे। बैक जाकर पता किया तो पता चला कि वे 10000 रूपये यूपीआई द्वारा किसी अब्दुल गनी अंसारी को भेजे गये। 10,000 रूपये का अंतरण होने से पहले किसी यूवा विकास संस्थान को पहले रूपये 1.00 का अंतरण किया गया था, उसके बाद धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने उसकेे खाते का उपयोग कर 70,000 रूपये का इस्टा लोन लेते हुये उसके मेरे बैक के साथ 70,000 रूपये की धोखाधड़ी की। ये 70,000 रूपये किसी भगवान मिर्धा के खाते मे गये है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।
बिट क्वाइन के नाम पर ठगे 18 लाख और मांगे जा रहे एक लाख, साइट कर दी बंद
मदनमहल में टीवी सेल्स में काम करने वाले सेल्समेन शिवम सोनी को बिट क्वाईंन में पैसा कमाने की लालच देकर अज्ञात लोगों ने 18 लाख से अधिक राशि की चपत लगा दी। ऑनलाइन दिखने वाली साइट बंद दी गई है। सेल्समेन से एक लाख रूपए मांगे जा रहे थे। पैसा गवां देने के बाद सेल्समेन में इस मामले की रिपोर्ट पुलिस से की है। पुलिस ने बताया कि सोनी का मोबाइल पर ऑनलाईन सम्पर्क हुआ जिसने उसे अपना पैसा बिट क्वाइन में इनवेस्ट करके प्राफिट के संबंध में जानकारी दी थी। उसने बिट क्वाइन टेªडिंग के नाम पर 18 लाख 70 हजार रूपये अपने खाते से अलग अलग खातों में यूपीआई के माध्यम से दिया। जिस साइट पर यह पैसा क्रेडिट हुआ तथा वह साईड वर्तमान में बंद है। नेटवर्किंग के नाम पर पुनः 1 लाख रूप्ये से मांग की जा रही है।
भू-माफिया ने बेच डाली बैंक की बंधक भूमि, प्रकरण दर्ज
माढ़ोताल में एकजमीन का मामला सामने आया है, जिसमें बैंक में बंधक रखी भूमि को अलग-अलग लोगों को बेच दी गई। पुलिस ने विकाश सराठे, रजीत सिंह ठाकुर, अमर अहिरवार, अरविन्द विश्वकर्मा, मृतिका कमला गावंडे, अभिषेक सिंह राजपूत ब्रांच मैनेजर मणप्पुरम की ओर से शिकायत पर मैसर्स विराज कस्टक्शन एण्ड एसोसिएटस के प्रोपाईटर प्रकाश खरे, पूजा खरे के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है।
