khabar abhi tak

' लोकल से ग्लोबल ' का संकल्प, भारतीय व्यापार महोत्सव में दिखेगी स्थानीय उत्पादों की छवि


जबलपुर।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा प्रस्तावित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरूवार को जबलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कैट के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद दास असाटी के जबलपुर आगमन पर आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य एवं स्थानीय सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की। असाटी ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का आयोजन 1 से 4 मई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। यह महोत्सव लोकल से ग्लोबल की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य देशभर के व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जबलपुर जिले से अधिकाधिक व्यापारियों, उद्योगों एवं स्थानीय उत्पादों को इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के महोत्सव से जोड़ा जाएगा, ताकि क्षेत्रीय व्यापार को नई ऊंचाइयाँ मिल सकें।

बैठक में कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, कैट जबलपुर अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak