khabar abhi tak

सतना में युवती के साथ रेप कर भागा आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, तीन महीने से काट रहा था फरारी, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

 

जबलपुर। एमपी के सतना में शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप कर भागे आरोपी सोनू कश्यप को पुलिसने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू तीन माह से जबलपुर में रहकर फरारी काट रहा था। 

                              पुलिस अधिकारियों के अनुसार जबलपुर में रहने वाले सोनू पिता स्वर्गीय उमाशंकर कश्यप की पहचान वर्ष 2004 में सोशल मीडिया के जरिए सतना निवासी युवती से हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे। यहां तक कि सोनू सतना जनवरी 2025 में आरोपी सतना आकर एक निजी नौकरी करने लगा। उसने युवती से किराए के कमरे का इंतजाम होने तक उसके घर में रहने की जगह मांगी। जिस पर युवती सहमत हो गई और उसे पहली मंजिल का कमरा दे दिया। 18 जनवरी की रात जब युवती खाना देने कमरे में गई तो आरोपी ने शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म किया। यह सिलसिला लगभग छह महीने तक चला। जून के अंत में जब पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो सोनू किसी न किसी बहाने से युवती को टालता रहा। युवती जब ने परिजनों से बात करने की बात कही तो धमकी देते हुए 1 जुलाई को बिना बताए सतना से गायब हो गया। समाज के डर के कारण पहले तो युवती चुप रही लेकिन नवम्बर 2025 में उसने परिजनों को सोनू कश्यप द्वारा किए गए कृत्य के बारे में जानकारी दी। इसके बाद थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोनू के खिलाफ रेप व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। यहां तक कि पुलिस अधीक्षक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। पुलिस संभावित ठिकानों पर सोनू कश्यप की तलाश में जुटी रही। इस बीच खबर मिली कि सोनू अपने जबलपुर स्थित घर में फरारी काट रहा है। जिसपर सतना पुलिस की टीम ने बीती रात जबलपुर स्थित घर पर दबिश देकर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak