khabar abhi tak

घर वालों ने पढ़ाने से किया इंकार तो गुस्साई युवती 400 के.व्ही. टावर पर चढ़ी, एम.पी. ट्रांसको नेे किया सुरक्षित रेस्क्यू

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के त्वरित एवं तकनीकी मार्गदर्शन से 400 के.व्ही. इंदौर-नागदा डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ी एक महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर संभावित बड़ा हादसा टाल दिया गया। प्रशासन, स्थानीय नागरिकों एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी की सलाह पर तुरंत अमल किया। युवती अपने घर वालों से नाराज थी, परिजन उसकी आगे की पढ़ाई नहीं कराना चाहते थे.

घटना की सूचना मिलते ही इंदौर टीम ग्राम बौरसी, हातोद पहुंची। सहायक अभियंता श्री राजेंद्र कनोजे एवं श्री रवीन्द्र पाटिल ने तकनीकी आकलन कर स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति टावर पर न चढ़े, क्योंकि 400 के.व्ही. लाइन के इंडक्शन जोन में बिना प्रत्यक्ष संपर्क के भी जानलेवा खतरा हो सकता है।

एम.पी. ट्रांसको के मार्गदर्शन में परिजनों ने महिला को समझाइश दी। पढ़ाई जारी रखने की सहमति मिलने पर वे स्वयं सुरक्षित नीचे उतर आईं। कंपनी की सतर्कता और समय पर परामर्श से एक गंभीर दुर्घटना टल गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak