khabar abhi tak

ब्रेकिंग न्यूज : एमपी में डिप्टी रेंजर सहित 3 को मारी गोली, फिर फांसी लगाकर आरोपी ने दे दी जान, घटना से हड़कम्प

रायसेन. एमपी के रायसेन जिले में बड़ी वारदात सामने आ रही है। जहां आरोपी ने डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा समेत तीन लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर की पीठ में गोली लगी है। महिला कर्मचारी सुमन बाई को भी पीठ में गोली लगी है, जो कि आर-पार हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी पर भी फायर किया गया। मगर वह लेट गया, गोली उसके ऊपर निकल गई।

आरोपी पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित तीन लोगों को गोली मार दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पूरन के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पूरन करीब 5 साल पहले नर्सरी में मजदूरी करता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे हटा दिया गया था।

पहले पैर छुए, फिर की फायरिंग

एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आरोपी ने गोली मारने से पहले डिप्टी रेंजर के पैर छुए, फिर नाराजगी जताते हुए कुछ बातचीत की। इसके बाद फायरिंग कर दी। घटना की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak