इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरएस जयंत का कहना है कि रात के वक्त का वीडियो सामने आया है। जिसमें डॉग वार्ड के पलंग पर सो रहा है। यह अत्यंत गंभीर मामला है, जिसपर अस्पताल की सुरक्षा एजेंसीए वार्ड बॉय और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को नोटिस जारी किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अब वार्डों के चैनल गेट बंद रहेंगे। वहां चौकीदार तैनात रहेगा। चैनल गेट के अंदर जालीदार गेट रहेगा। ताकि किसी को वार्ड में जाना हो तो वह चौकीदार से गेट खुलवाकर अंदर जा सके। इसके अलावा सिटी स्कैन की ओर लगा चैनल गेट भी बंद रहेगा। इस व्यवस्था से इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।
Tags
sagar