ईशानी सैनी का सुयश, जीते दो स्वर्ण पदक


जबलपुर
। संस्कारधानी के प्रतिष्ठित शासकीय विज्ञान महाविद्यालय , जबलपुर में शुक्रवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण एमएससी प्राणीशास्त्र विभाग की छात्रा श्रीमती ईशानी सैनी रहीं। उन्होंने अपनी विषय शाखा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें दो स्वर्ण पदकों  से नवाजा गया।श्रीमती ईशानी सैनी, एडवोकेट विक्रांत सैनी की धर्मपत्नी हैं। वे श्रीमती विमलेश सैनी एवं सम्मति सैनी की पुत्रवधू हैं। उनकी इस शैक्षणिक सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post