बताया गया है कि कनकी गांव में रहने वाले मनीराम पटेल उम्र 38 वर्ष आज सुबह दस बजे के लगभग द्ध अपने परिवार के साथ घर की बाड़ी में मवेशियों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान जंगल की तरफ से आया एक सियार बाड़ी के रास्ते घर के आंगन में घुस गया। सियार ने सबसे पहले मनीराम पर हमला कियाए उन्हें बचाने दौड़ीं सोमवती 36 वर्ष व महिमा बाई 60 वर्ष को भी सियार ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों को लहूलुहान करने के बाद सियार ने खूंटे पर बंधी भैंस पर भी हमला किया। इसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार वहां से भाग निकला। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को रीठी के सरकारी अस्पताल ले जाया गयाए जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से कनकी गांव के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी है।
Tags
katni