khabar abhi tak

संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में बच्ची की मौत, बेटी का हार्ट आपरेशन कराने बैंगलोर जा रहे थे माता-पिता

 

पांढुर्णा। एमपी के पांढुर्णा में पटना से बेंगलुरु जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस मे सात माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को हार्ट के ऑपरेशन के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा था। 

                               पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था लेकिन बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए ट्रेन रोकी गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गयाए जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए। लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनकी सात माह की बेटी हर्षिता को हार्ट के ऑपरेशन के लिए बेंगलुरु ले जाया जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जीआरपी ने जानकारी दी कि बच्ची और उसके परिजन एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। गौरतलब है कि यह चार दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले 5 फरवरी को जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में राजस्थान के रेनवाल निवासी हरिलाल शर्मा की भी मौत हुई थी। वह यात्री भी एसी कोच में सफर कर रहे थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak