khabar abhi tak

शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, पेंट में की पेशाब, बच्चों के सामने लडख़ड़ाकर बैठ गया

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा स्थित पौनार संकुल अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला लखनवाड़ा में उस समय हंगामा होने लगा, जब शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे शिक्षक ने पेंट में ही पेशाब कर ली। हालत इतनी खबरा थी कि वह ठीक से खड़ा भी नही हो पा रहा था। शिक्षक को इस हालत में देख स्कूल में अफरातफरी मची रही।                                                                       

                               बताया गया है कि माध्यमिक शाला में बच्चे क्लास रुम में बैठे टीचर का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान शिक्षक शराब के नशे में लडख़ड़ाते हुए पहुंचा तो बच्चे स्तब्ध रह गए। बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले शिक्षक ने पेंट में ही पेशाब कर ली। यहां तक कि लडख़ड़ाते हुए बैठ गया, जैसे ही अभिभावकों को शिक्षक के नशे में होने की जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंच गए। वहां छात्रों से पूछताछ की गई, तो बच्चों ने पुष्टि की कि शिक्षक शराब पीकर आए थे। घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई और जिम्मेदार शिक्षक पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इससे बच्चों पर गलत असर पड़ता है। मामले की सूचना बीईओ अनुराग मिश्रा और बीआरसी विनोद वर्मा को दी गई। इसके बाद पौनार संकुल के प्रभारी प्राचार्य और दो जनशिक्षकों को जांच के लिए स्कूल भेजा गया। जांच टीम के पहुंचने पर शिक्षक नशे की हालत में पाए गए। टीम के सामने भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मौके पर प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया गया।  इस मामले को लेकर डीईओ जीएस बघेल का कहना है कि बीईओ से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak