khabar abhi tak

सड़क हादसे में दो की मौत, ससुराल जाने निकला था युवक


जबलपुर।
कुंडम और बरेला में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए अस्पताल भेजे और आरोपी संबंधित वाहन चालक की छानबीन की जा रही है।

कुंडम पुलिस ने बताया कि सोमवार को पिपरिया निवासी गौर सिंह कुन्जाम ने सूचना दी कि वह ख्ेाती किसानी करता है। उसका बेटा प्रदीप कुन्जाम रविवार रात लगभग 8 बजे घर  से ससुराल देवरी जाने की कहकर निकला था। रात लगभग 10-30 बजे उसे दिलीप सिंह मरावी ने फोन से बताया कि प्रदीप कुन्जाम का रात लगभग 9-30 बजे भौकादेवरी के आगे पुल के पास एक्सीडेंट हो गया है। राहगीरों द्वारा प्राईवेट गाड़ी से सीएचसी कुण्डम अस्पताल पहुॅचाया था। सीएचसी कुण्डम अस्पताल में डॉक्टर ने चैक कर प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। 

बरेला पुलिस के मुताबिक गौर चौकी में जानकीरमण हॉस्पिटल से सूचना मिली कि 14 फरवरी को दोपहर लगभग 3-30 बजे गौर नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल होने से नेमचंद सेन निवासी ग्राम खुक्खम थाना कुण्डम को उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के रविवार रात लगभग 2-30 बजे नेमचंद की मृत्यु हो गई। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak