khabar abhi tak

कोतवाली के ' भारत कैप हाउस ' के सामने घमासान, मालिक गिरा तो चाकू मारा


जबलपुर।
कोतवाली के भारत कैप हाउस के सामने रविवार की शाम पुरानी रंजिश पर दुकान मालिक और अन्य के साथ घमासान मारपीट हो गई। आरोपी युवक ने मालिक पर चाकू चलाया, उसने बचते हुए खुद को नीचे गिरा लिया। मौके पर आरोपी युवक ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से भाग गया। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल से रेफर कर मेडिकल कॉलेज लाये जाने से सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुॅची। पुलिस को सौरभ अहिरवार निवासी चेरीताल ने बताया कि वह कमानिया गेट के पास भारत कैप हाउस दुकान में काम करता है। रविवार शाम लगभग 5 बजे वह भारत कैप हाउस के बाहर बैठकर ग्राहकोें का बुला रहा था। तभी शाम लगभग 5-15 बजे यश बैन उसके पीछे से आया और गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से चाकू से उसकी पीठ पर वार करने लगा। वह नीचे गिर गया तो चाकू से हमला कर उसके वायें पैर में चोट पहुॅचा दी। सौरभ ने पुलिस को बताया कि यश बेन को वह बचपन से जानता है। यश बेन के साथ बहुत पहले झगड़ा हो गया था। तभी से बातचीत  नहीं होती थी। वह उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। यश बेन ने पुराने झगड़ा को लेकर उसे जान से मारने की नियत से चाकू हमलाकर चोटें पहुॅचाईं हैं।   

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak