khabar abhi tak

पति की प्रताड़ना से तंग होकर ' साधना ' ने दी थी जान, मर्ग जांच में खुलासा


जबलपुर।
भेड़ाघाट में रहने वाली एक महिला पति की प्रताड़ना से इस तरह तंग हो गई कि उसने फंद पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग जांच. पर यह खुलासा कर दिया है कि मृतिका अपने पति की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी थी। यह बात उसने मायके वालों को भी बताई थी लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष का रवैया ठीक नहीं हो सका था। 

नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि थाना भेड़ाघाट में 23 फरवरी की सुबह राजा बाबू चौधरी शहपुरा ने सूचना दी कि उसकी बहू साधना चौधरी निवासी भेड़ाधाट चौराहा ने 18 फरवरी की शाम लगभग 4 बजे अपने किराये के घर भेड़ाघाट में फासी लगाने से उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के आज रात लगभग 1 बजे मेडिकल कॉलेज में उसकी मृत्यु हो गयी थी। 

पुलिस ने दौरान मर्ग जांच मृतिका साधना चौधरीके पति राजकुमार चौधरी एवं मृतिका के मायके पक्ष के कथन लेख किये गये, जिनके अनुसार मृतिका की शादी  अप्रेल 2021 में लाकडाउन के समय राजकुमार चौधरी से हुई थी। शादी के 2 साल बाद से पति राजकुमार चौधरी द्वारा दहेज में पेसों एंव मोटर सायकल की मांग कर आये दिन गाली गलौज कर मारपीट कर प्रताड़ित करता था। मृतिका के भाई टीकाराम के मोबाइल में बात कर मृतिका को तुरंत ही लेकर जाओ नहीं तो जान से खत्म कर देने की धमकी देना तथा फासी लगाने पर जेठ राजा बाबू चौधरी द्वारा साधना चौधरी केा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाना तथा उसकी मृत्यु हो जान पाये जाने पर पति राजकुमार चौधरी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak