नगर निगम : बकाया टैक्स वसूली के लिए ' बघेला गैस गोदाम ' सील


जबलपुर।
नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली के अभियान को तेज करते हुए कछपुरा संभाग में एक बड़ी कार्रवाई को नगर निगम द्वारा अंजाम दिया गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के पालन में निगम की टीम ने लंबे समय से टैक्स न भरने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

2.60 लाख की वसूली के लिए तालाबंदी : संभाग क्रमांक 2 कछपुरा के अंतर्गत मदन महल वार्ड क्रमांक 15 में बड़ी कार्रवाई की गई। यहाँ स्थित बघेला कंपनी के गैस गोदाम पर संपत्ति कर की राशि बकाया थी। इस संबंध में संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिलीप बघेल पर कुल 2,59,445 रुपये का टैक्स बकाया था। श्री सिंह ने बताया कि बार.बार सूचना देने के बावजूद राशि जमा न किए जाने परए  संभागीय टीम ने मौके पर पहुँचकर गोदाम को सील  कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post