बताया गया है कि नागपुर के जयंत नगर में रहने वाले युवक गणेश मानवतकर हर साल चौरागढ़ महादेव के दर्शन के लिए आते थे। गणेश ने नांदिया की ओर से पैदल चढ़ाई शुरू की थी। इसी दौरान नंदीगढ़ की पहाड़ी ट्रैक से वे गहरी खाई में गिर गए। इस दौरान मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने गहरी खाई में शव गिरा देखा गया। तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस की संयुक्त टीम गहरी खाई में उतरी। युवक के शव को निकालकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। इसी तरह एक वृद्ध को मंदिर जाते वक्त अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला भी लापता बताई जा रही है। गौरतलब है कि चौरागढ़ में हर वक्त महादेव भगवान के दर्शन करने के लिए लाखों लोग पहुंचते है।