khabar abhi tak

शिवरात्रि पर बन रहा त्रिगुणी संयोग, ज्योतिष ने जिता दिया भारत !


जबलपुर।
वर्ल्ड कप टी-20 में शिवरात्रि के दिन भारत-पाकिस्तान का मैच पड़ रहा है। इस मैच में भारत के जीत का प्रबल संयोग बन रहा है। उसकी वजह तीन सौ साल बाद पड़ रहे त्रिगुणी संयोग माना जा रहा है। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक श्रवण नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जिसे शिव भक्ति के लिए शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन व्यतिपात योग, वरियान योग, ध्रुव योग और राजयोग जैसे कई शुभ योग इस पर्व को और खास बना रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित कामता प्रसाद तिवारी ने बताया कि फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि भगवान को पूरी तरह समर्पित राहती है। चार पहरों में होने वाला अनुष्ठान सुख-शांति और वैभव लाता है। भगवान शंकर की पूजा होने से विश्व शांति आती है। 


संयोग है मैच

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि टी-20 में होने वाला क्रिकेट मैच एक संयोग है, जो हरसंभव जीत दिलाएगा ही। तीन संयोग एक साथ बनने से भारतीय लोगों को संबलता मिलेगी। वो भी यह संयोग जो, तीन सौ साल के बाद पड़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak