khabar abhi tak

जबलपुर में 'श्री सत्य साई रन एंड राइड' का आयोजन, स्वास्थ्य और एकता का दिया संदेश


जबलपुर। 
श्री सत्य साई सेवा संगठन, जबलपुर द्वारा रविवार, 22 फरवरी 2026 को 'श्री सत्य साई रन एंड राइड' (संडे ऑन साइकिल) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शहरवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सदर स्थित शिवाजी ग्राउंड से सुबह 5:30 बजे प्रारंभ हुआ।

महापौर ने किया उद्घाटन, वार्म-अप और जुम्बा से भरा उत्साह


कार्यक्रम का शुभारंभ ॐ के उद्घोष, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसका औपचारिक उद्घाटन महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू भैया) द्वारा किया गया। इसके उपरांत मधु यादव, हिमांशु खरे एवं विनय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतिभागियों में ऊर्जा भरने के लिए वार्म-अप और जुम्बा सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसके बाद मैराथन और साइकिल राइड को फ्लैग-ऑफ किया गया। विशेष आकर्षण मधु यादव रहीं, जिन्होंने पुट्टपर्थी से लाई गई पावन मशाल के साथ मैराथन में भाग लिया।

तीन श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता, गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

​यह आयोजन तीन अलग-अलग दूरी की श्रेणियों में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विनोद गुप्ता ने अपने ओजस्वी अंदाज में किया। इस अवसर पर एन. डी. तिवारी (सह प्रांताध्यक्ष) और सजल श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष, भोपाल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय पुलिस प्रशासन, छावनी परिषद जबलपुर और समिति के सेवा दल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समिति ने जताया आभार, भविष्य के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

​आयोजन की सफलता पर संजय श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष), शैलेश सक्सेना (समिति संयोजक), प्रतीक श्रीवास्तव (सह समिति संयोजक), योगेश भाजीपाले (प्रोग्राम इंचार्ज), महेश नायडू (सह प्रोग्राम इंचार्ज), अंशुल श्रीवास्तव (जिला युवा प्रभारी) और कपिल देव सेन (समिति सेवा प्रभारी) ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak