khabar abhi tak

शिव मंदिर जा रहे स्कूटी सवार दम्पति की कार के कुचलने से मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

मंदसौर। एमपी के मंदसौर स्थित चौपाटी रोड पर आज उस वक्त चीखपुकार मच गई, जब तेज गति से भागती आ रही कार के चालक ने स्कूटी सवार दम्पति को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, वहीं महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को देख गुस्साए लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया।
                             पुलिस के अनुसार दिनेश पिता भंवरलाल महाजन उम्र 57 वर्ष निवासी पिपलिया जोधा अपनी पत्नी विमला बाई 55 वर्ष निवासी पिपलिया जोधाा आज शाम 4 बजे के लगभग स्कूटी से पिपलिया में शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकले। जब वे चौपाटी रोड से आगे बढ़ रहे थे इस दौरान पीछे से आई कार के चालक ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही दम्पति स्कूटी सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए कार चालक निकल गया। हादसे में दिनेश महाजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी विमला खून से लथपथ छटपटाती रही। हादसे को देख लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को देख गुस्साए लोगों ने मौके पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की, जिससे इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak