बहन की शादी के दो दिन बाद भाई की मौत, मातम में बदली परिवार की खुशियां

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित ग्राम बिछुआ कटंगी में आज एक सड़क हादसे में मयूर राहंगडाले की मौत हो गई। वहीं गौरव राहंगडाले के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मयूर की बहन की शादी हुई थी, परिवार में खुशियों का माहौल रहा जो आज मातम में बदल गया। 

                                 पुलिस के अनुसार मयूर अपने चचेरे भाई गौरव राहंगडाले उम्र 20 वर्ष के साथ लिंगा पौनार गया था। जहां से दोनों भाई मोटर साइकल से घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में मयूर मोटर साइकल से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई। हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को खबर देते हुए कटंगी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मयूर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया। हादसे की खबर से मातम छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post