' मकान मालिक ने कहा था- कुछ नहीं होता, एक घंटे का काम है'


लापरवाही बरतने पर गई थी मजदूर की जान, एफआईआर

जबलपुर। बिलहरी के बजरंग नगर कॉलोनी में बिना सुरक्षा उपकरण के निर्माण कार्य कर रहे मकान मालिक पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद दोषी मकान मालिक पर कार्रवाई की है।

गोराबजार पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई को कपिल सोनी निवासी लखराम मोहल्ला खितौला ने सूचना दी कि वह खितौला सिहोरा में मुनीमी का काम करता है। उसके फूफाजी सुभाष सोनी एवं गोविंद कोल मजदूरी करने बजरंग कालोनी बिलहरी गोराबजार निन्दर कौर के यहां गये थे। दोनों घर के ऊपर सीट पर त्रिपाल बिछा रहे थे। छत से लोहे का पाईप उठाकर नीचे रखते समय पाईप उपर उठ गया था जिससे बिजली के तार से छू जाने पर करंट लगने पर लगभग 11-30 बजे इलाज हेतु आटो से विक्टोरिया अस्पताल लाये थे, जहां डाक्टर ने चैक कर 12-37 बजे सुभाष सोनी खितौला को मृत घोषित कर दिया था। 

दौरान मर्ग जांच घटना के साक्षी के कथन लेख किये गये जिसने अपने कथन में बताया कि सुभाष सोनी के साथ निन्दर कौर के घर पर मजदूरी करने गया था उस दिन हल्का हल्का पानी गिर रहा था। छत के ऊपर से हाईटेंसन लाईन गयी है। सुभाष सोनी ने निन्दर कौर से कहा कि करंट लगने का डर है तो निन्दर कौर ने कहा कि एक घण्टे का काम है कुछ नहीं होगा निन्दर कौर के कहने पर उनके घर की छत पर पन्नी लगाते समय छत पर पड़ा एक लोहे का पाईप जिसे उठाकर नीचे रखना था। उसके साथी सुभाष सोनी ने उससे कहा कि तुम नीचे जाओ मैं उपर से पाईप उठाकर देता हू्र। जैसे ही सुभाष सोनी ने लोहे का पाईप छत से नीचे रखने के लिये उठाया तो पाईप घर की छत के ऊपर से निकली हाईटेंसन लाईन से टच हो गया, जिससे सुभाष सोनी पाईप पकड़े पकड़े पाईप से चिपक गया। करंट की चपेट में आने से सुभाष सोनी के दोनो पैर जल गये थे, जिसे उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर सुभाष सोनी को मृत घोषित कर दिया था। 

पुलिस ने जांच पर मकान मालकिन निन्दर कौर द्वारा सुरक्षा इंतेजाम नहीं कर उपेक्षापूर्ण कार्य कराने से काम करते समय सुभाष सोनी की करंट लगने से मृत्यु होना पाया जाने से मकान मालकिन निन्दर कौर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post