रेलवे में रणभेरी: 8वें वेतन आयोग और पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों का जंगी प्रदर्शन


केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में रेल मजदूर संघ का हल्लाबोल, केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा आक्रोश

जबलपुर। केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में अब वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ भी पूरी तरह उतर गया है। संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के निर्देश पर संघ ने आज 12 फरवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में  द्वारसभा व हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निजीकरण रोकने और पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

​द्वारसभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, सतीश कुमार, आरए सिंह, बॉबी धौलपुरी और धीरज अग्रवाल आदि वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी चार काले कानून थोपने का आरोप लगाया। रेल कर्मचारियों ने मांग की कि 8वें वेतन आयोग में अधिकतम वेतन दिया जाए, ओपीएस लागू किया जाए और 18 माह के लंबित एरियर्स का भुगतान किया जाए। इसके अलावा रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस देने, रेलवे के निगमीकरण और निजीकरण को रोकने तथा काले कानूनों को वापस लेने जैसी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

सैकड़ों रेल कर्मियों की उपस्थिति में शक्ति प्रदर्शन

​सभा का संचालन संतोष त्रिवेणी ने किया और आभार प्रदर्शन संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती ने किया। इस प्रदर्शन में संघ के मंडल कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा, महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, अफजल हाशमी, रोशन सिंह यादव, संजय चौधरी, योगेन्द्र यादव, सुधीर कुमार, यशवंत सिंह, वेद प्रकाश, अनिल कौरव, मंतोष कुमार, तरुण वत्रा, शरद यादव, संदीप सिंह, डाली सक्सेना, मनीष कुमार, महेन्द्र राजपूत, दीपिका सोनी, दीपशिखा, रेखा, सरला, प्रीति वड़कड़े, सुजल विश्वकर्मा, रूपाली, रीना कनोजिया, दीप्ति, निशा गौतम सहित सैकड़ों रेल कर्मियों ने शिरकत की और एकजुटता का परिचय दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post