पुलिस के अनुसार लिंगा पौनार के जोगाटोला क्षेत्र में रहने वाले रामकिशन ठाकरे का देर रात में पड़ोसी गणेश उइके से विवाद हो गया था। विवाद बढऩे पर गणेश उइके और उसके बेटे धानिश ने रामकिशन के साथ मारपीट कर धक्का दे दिया,जिससे वे गिर गए। मारपीट में रामकिशन के शरीर पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा कि गणेश व उसका बेटा धानिश द्वारा रामकिशन पर हमला किया गया है, बेटा हर्षित बीच बचाव करने आया तो उसपर भी वार किया गया। आसपास के लोगों की भीड़ देखकर हमलावर पिता पुत्र भाग गए। परिजनों ने घायल रामकिशन को घर में सुला दिया, सुबह अस्पताल ले जाने की तैयारी थी। आज सुबह जब परिजन पहुंचे तो देखा कि रामकिशन की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।