बताया गया है कि करीब पांच साल पहले शिवेन्द्र सिंह की शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। शिवेन्द्र की पत्नी दिनभर सोशल मीडिया फे सबुक व वाट्सएप पर व्यस्त रहती थी। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर शिवेन्द्र ने आज सुबह के वक्त जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। शिवेन्द्र की हालत को देखकर परिजन घबरा गए, उन्होने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया। शिवेन्द्र ने एक पत्र भी लिखा है जिसमें उसने पत्नी पर रोज झगड़ा करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह दिनभर अपने साढ़ू पुष्पेंद्र सिंह और मायके वालों से मोबाइल पर बात करती रहती है और उनकी बातों में आकर उससे विवाद करती है। शिवेंद्र ने यह भी लिखा कि उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मानती और उसकी मां के साथ गाली-गलौज करती है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। शिवेंद्र ने पत्र में जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी और तस्दीक के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले पिता कर चुके आत्महत्या-
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष और साढू द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था, जिससे वह तनाव में रहता था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण पहले शिवेंद्र के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी। लगातार बढ़ते विवादों से परेशान होकर शिवेंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।