khabar abhi tak

पुलिस की नाक के नीचे 'सोशल' हुए इनामी अपराधी, आखिर कौन दे रहा है शफीक हीरा को संरक्षण


जबलपुर।
गोहलपुर थाना क्षेत्र के एक चर्चित मामले में फरार आरोपी शफीक हीरा और उसके भांजे यूसुफ जावेद की गिरफ्तारी न होने पर अब सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों पर 5000 का इनाम घोषित कर रखा है, इसके बावजूद वे सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। गोहलपुर थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 522/2025 के अनुसार, आरोपियों पर फर्जी रजिस्ट्री के गंभीर आरोप हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी यूसुफ जावेद पिछले छह महीने से और निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा करीब 50 दिनों से फरार हैं।

​संरक्षण देने और आर्थिक सहायता पहुँचाने के गंभीर आरोप

​शिकायत में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है कि फरार होने के दौरान भी आरोपियों को वाहन, मोबाइल और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। सोशल मीडिया पर आरोपियों के वीडियो और फोटो लगातार साझा किए जा रहे हैं, जो उनकी मौजूदगी और उन्हें मिल रहे समर्थन की ओर इशारा करते हैं। शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत उन लोगों पर भी मामला दर्ज करने की मांग की है, जो अपराधियों को शरण देकर पुलिस कार्रवाई में बाधा डाल रहे हैं। साथ ही, शिकायतकर्ता ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही जांच प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak