जबलपुर। अधारताल की रहने वाली एक युवती से बात नहीं करने पर युवक को ऐसा गुस्सा आया कि वह उस पर टूट पड़ा। घायल युवती ने मामले की रिपोर्ट थाने में लिखाई। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हे।
अधारताल पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात 28 वर्षिय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने कुछ दिन पहले वेदांत शुक्ला की कुछ दिन पहले उज्जैन में जॉब लगवाई थी, जो उज्जैन चला गया था। वह लगभग 15 दिन पहले वापस आ गया था। वेदांत उससे बार बार बात करने के लिये टार्चर करता था। मंगलवार रात लगभग 9 बजे वह शिव मंदिर के पास टहल रही थी। वेदांत शुक्ला आकर उससे अवैध रूप से 2 हजार रूपये मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट कर दाहिने हाथ की उंगलियों में चोट पहुॅचा दी। उसका मोबाइल तोड़ दिया एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वेदांत शुक्ला महाराजपुर अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया।
