khabar abhi tak

एमपी : सिवनी मालवा में पुलिया के नीचे मिले 3 शव, पास में पड़ी थी बाइक, घटना की जांच कर रही पुलिस

 
भोपाल.
एमपी के सिवनी मालवा जिले के ग्राम हाथनापुर में पुलिया के नीचे तीन शव एवं बाइक दिखाई देने से ग्राम में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल शव को सिवनी मालवा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, बाइक पुलिया से नीचे गिरी होगी. जिसके कारण तीनों की मौत हो गई. तीनों युवक सिवनी मालवा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.

सिवनी मालवा के पास 12 फरवरी गुरुवार की सुबह ग्राम हाथनापुर के पास उस समय भीड़ एकत्रित हो गई, जब ग्रामीणों ने एक पुलिया के नीचे तीन शवों को देखा. शवों के पास ही बाइक भी पड़ी हुई थी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवनी मालवा अस्पताल भेजा है. घटना के वक्त मौके पर पुलिस को बाइक भी मिली है.

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक सिवनी मालवा के ही रहने वाले हैं. जिनमें नितिन रैकवार उम्र 26 वर्ष, राकेश गौर उम्र 35 वर्ष, राहुल जाट उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है. वही, पुलिस घटना का पता लगा रही है कि, घटना कैसे और किस तरह हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया कि, सिवनी मालवा में एक बाइक एक्सीडेंट की घटना हुई है. जिसमें लोकल के ही तीन लोग हैं, उनकी डेथ हो गई है. स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं जो की मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि, यह कहां जा रहे थे और अभी तक यह क्लियर नहीं हो सका है. इसकी जांच जारी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak