khabar abhi tak

एमपी में बड़ा रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह से पटरी पर कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में कई आए, 5 की मौत

ग्वालियर. एमपी के मुरैना जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया। जिसमें पांच से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी दौरान दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए। यह हादसा हेतमपुर स्टेशन के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 4 बजे उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुरैना से धौलपुर की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन के हेतमपुर स्टेशन के समीप पहुंचते ही किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

चलती ट्रेन से कूदे यात्री पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए

घबराहट में कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। उसी समय धौलपुर की ओर से मुरैना आ रही पातालकोट एक्सप्रेस मुख्य ट्रैक से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है।

हादसे में 29 से ज्यादा यात्री घायल

हेतमपुर रेल हादसे में पांच यात्रियों की मौत की खबर है, वहीं 29 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की शुरुआत जानकारी मिली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak