khabar abhi tak

शराब पीने महिला से मांगे पैसे, जब नहीं मिले तो किया चाकू से हमला


जबलपुर।
शराब पीने की आदत में गुरूवार की रात अधारताल में एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला किया। यह हमला मात्र इसलिए किया गया था कि महिला ने उसे शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। मौके से आरोपी भाग गया था।

अधारताल पुलिस ने बताया कि संजयनगर में रहने वाली रामबाई रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार रात लगभग 10 बजे वह धर के बाहर खड़ी थी। तभी मोहल्ले का राजा आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया। वह  गाली गलोज करने लगा। गालियां देने से मना करने पर चाकू से हमला करने लगा। उसने हाथ से बचाव किया, जिससे वायें हाथ की गदेली में चोट आयी। राजा रजक उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak