khabar abhi tak

रातों रात 10 बिजली के पोल चोरी


जबलपुर।
अधारताल में बिजली कार्य के दौरान मिल्क स्कीम के पास से दस बिजली के पोल चोरी हो गए हैं। साईट इंजीनियर ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। अधारताल पुलिस ने बताया कि भानतलैया निवासी मुईस खान ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि केन्द्रीय शासन की परियोजना आर.डी.एस.एस. के तहत अग्रवाल पावर लिमिटेड भोपाल मे साईट इंजिनियर के पद पर है। वर्तमान में काम अधारताल में चल रहा है। काम लगने वाले विघुत के 15 मीटर के 27 खम्बे मिल्क स्कीम के पास बन रहे स्कूल के सामने वाले ग्राउंड में रखे हुये थे। उसके द्वारा आज खम्बे चैक किये गये तो 10 खम्बे कीमती 4 लाख रूपये के गायब थे। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak