बीवी ने चुनी बेवफाई, पति ने मौत!


जबलपुर।
गोरखपुर थाना अंतर्गत रामनगर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले एक युवक, दीपक कुमार वर्मा ने अपनी पत्नी के अनैतिक संबंधों और उसके द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी दीपक कुमार वर्मा ने बीती 7 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जब मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि दीपक की पत्नी, श्रीमती रश्मि कन्नौजिया का विवाह के बाद भी किसी अन्य पुरुष के साथ अनैतिक संबंध था।

विरोध करने पर होते थे घर में विवाद

​दीपक अपनी पत्नी के इन संबंधों का विरोध करता था और उसे मना करता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले करीब एक वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित था और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहा था। अंततः पत्नी के व्यवहार और उकसावे से परेशान होकर दीपक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गोरखपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post