khabar abhi tak

बीमा एजेंट ने विकलांग को दिया क्लेम का झांसा, बईमानी करके हड़पे 5.5 लाख



जबलपुर।
इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट ने एक विकलांग व्यवसायी के साथ छल करके उसे क्लेम दिलवाने का झांसा दिया और उससे 5.5 लाख रूपए हड़प लिए। विकलांग ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो एजेंट गायब हो गया। विकलांग ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रांझी पुलिस ने बताया कि तिलहरी निवासी चैतन्य चौपड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रांझी स्थित शेरे पंजाब चिकन सेन्टर की टुकान चलाता है। वर्ष 2014 में अमित कुमार लंब के द्वारा उसका अवीवा इंश्योरेंस कपनी से 50 लाख का बीमा किया था। यह बीमा राशि आदमी के मृत्यु होने पर या स्थाई रूप से विकलांग होने पर बीमा कवर मिलता है। दुर्गभाग्यवश उसका 16 फरवरी 25 को गौर स्थित डी मार्ट के पहले उसका एक्सीडेन्ट हुआ था। एक्सीडेंट में दोनों पैर स्थाई रूप से कट गये, जिससे वह स्थाई रूप से विकलांग हो गया। उसका अवीवा कम्पनी से टर्म लाइफ इंश्योरेंश था, जो केवल डेथ बेनीफिट आधारित था तथा विकलांगता कवर नही कर रहा था। लेकिन अमित कुमार लंब के द्वारा गुमराह कर बोला गया कि मैं विकलांगता होने पर भी क्लेम दिलवा दूंगा। एक्सीडेंट से संबंधित समस्त दस्तावेज बीमा कम्पनी मे लगाने के नाम पर मुझसे ले लिया है। बीमा का क्लेम करवाने के एवज में 10 प्रतिशत नगद राशि जमा करना पड़ेगा। तब अमित कुमार लंब पर विश्वास कर अप्रैल 2025 मे 02 लाख 50 हजार रूपये, मई 2025 मे 01 लाख 50 हजार रूपये एवं जुलाई 2025 में 01 लाख रूपये तथा क्रेडिट कार्ड से 44 हजार 75 रूपये अमित कुमार लंब द्वारा उसका अवीवा इंश्योरेंस कम्पनी का क्लेम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर विश्वास मे लेकर कुल रकम 5 लाख 44 हजार 75 रूपये हडप लिया है। पैसे लेने के बाद वह गायब हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak