khabar abhi tak

एक ही चिता पर 3 बच्चों का अंतिम संस्कार, मां ने चाय में जहर मिलाकर मारा, फिर खुद पी लिया..!

 

अलीराजपुर। एमपी के अलीराजपुर स्थित ग्राम अडवाड़ा में आज उस वक्त लोगों की आंखे नम हो गई। जब एक ही चिता पर तीन बच्चों का अंतिम संस्कार होते देखा। महिला ने बीती शाम चाय में जहर मिलाकर अपने तीन बच्चों को पिला दी। इसके बाद स्वयं पी ली। हादसे में तीनों बच्चों क ी मौत हो गई। वहीं महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया गया है। 

                                                                        पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम अडवाड़ा में रहने वाली महिला नूरी बाई ने बीती शाम चाय में जहर मिलाकर बच्चों को पिला दी, इसके बाद स्वयं ही जहर मिली चाय पी ली। महिला तीनों बच्चों को कमरे में बंद करने वाली थी, इस बीच बेटा कार्तिक घर की एक छोटी जगह से निकलकर भागा, मां ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्तिक नहीं रुका और उसने खेत पर अपने दादा को घटना की जानकारी दी। कार्तिक ने बताया कि मां ने उन तीनों को जहर पिला दिया है और उसने खुद भी पी लिया है। इसके बाद कार्तिक वहीं उल्टी करने लगा। दादा घबरा गया और गांव वालों को जानकारी देते हुए घर पहुंचा। देखा तो बड़ी बेटी सावित्री, दिव्या व नूरी बाई कमरे में पड़ी है। कार्तिक सहित चारों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीनों बच्चों को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला नूरीबाई की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। जहां पर महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस ने तीनों बच्चों को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। इसके बाद आज तीनों बच्चों को एक ही अर्थी पर घर से श्मशान घाट तक ले जाया गया। इस दौरान पूरा गांव गमगीन होकर रोने लगा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं महिला का पति गुजरात में काम करता है, उसे भी खबर दे दी गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak