khabar abhi tak

गर्लफे्रंड के घर में युवक ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, 350 किमी बाइक चलाकर मिलने पहुंचा था, बात न करने पर किया फायर

उज्जैन। एमपी के उज्जैन स्थित नीलगंगा स्थित बंगाली कालोनी में आज शाम को  हड़कम्प मच गया, जब अपनी गर्लफें्रड के घर पहुंचे युवक निखिल आहके ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खोला और उठाकर अस्पताल ले गए। यहां पर भी डाक्टरों ने जांच के बाद निखिल को मृत घोषित कर दिया। 
                           पुलिस के अनुसार सारणी जिला बैतूल निवासी निखिल आहके के एक युवती के साथ प्रेम संबंध रहे। जिसके चलते दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे7 दो दिन पहले युवती अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी। जिसके चलते वह निखिल से बातचीत नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते निखिल टेंशन में आ गया था, वह परेशान होकर करीब 350 किलोमीटर बैतूल से स्कूटी चलाकर आज शाम 5.30 बजे के लगभग बंगाली कालोनी उज्जैन स्थित युवती के घर पहुंच गया। इस दौरान घर में उस समय युवती के जीजा विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और एक बच्चा मौजूद थे। निखिल घर में घुसा। घर में घुसते ही निखिल ने कहा, युवती की बड़ी बहन से कहा कि आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही, उससे कहो मुझसे बात करे। इस पर युवती ने अपनी बहन से उसे वापस जाने के लिए कहने को कहा। इतना सुनते ही निखिल गुस्से में आ गया और जेब से पिस्टल निकालकर सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही निखिल गया गया, जिसे देख परिजनों ने चीखपुकार मच गई। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक खून से लहूलुहान पड़ा था। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak