khabar abhi tak

जबलपुर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ 'सुरक्षा कवच': 14 साल की बेटियों को आज से फ्री एचपीवी टीका,देखें स्थानों के नाम



28 फरवरी से जबलपुर के 13 केंद्रों पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, तीन माह तक बेटियों को मिलेगी मुफ्त सुरक्षा,जिले की 13 प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं में मिलेगी सुरक्षा कवच की सुविधा

जबलपुर। महिलाओं में बढ़ते कैंसर के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। जिला स्वास्थ्य समिति, जबलपुर द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बेटियों को सुरक्षित करने के लिए शनिवार, 28 फरवरी 2026 से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया गया है। अभियान के प्रथम चरण के तहत अगले तीन महीनों तक 14 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाएगा।

इन 13 केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

प्रशासन ने टीकाकरण को सुगम बनाने के लिए जिले की 13 प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं को चिन्हित किया है। इनमें शामिल हैं:

  • ​सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया)
  • ​रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन)
  • ​मेडिकल कॉलेज
  • ​सिविल अस्पताल रांझी
  • ​शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर
  • ​मोतीनाला प्रसूतिका गृह
  • ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: पनागर, बरगी, शहपुरा, पाटन, मझौली, कुंडम और सिहोरा।

कैंसर से सुरक्षा का नया विकल्प

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। समय पर एचपीवी का टीका लगने से इस जानलेवा बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। "सुरक्षा का संकल्प" नारे के साथ शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य बेटियों को स्वस्थ भविष्य देना है। जिला स्वास्थ्य समिति ने अपील की है कि अभिभावक जागरूकता दिखाएं और अपनी 14 वर्ष की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर यह जीवनरक्षक टीका जरूर लगवाएं। यह टीकाकरण अभियान नेशनल हेल्थ मिशन और 'यू-विन' पोर्टल के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak