khabar abhi tak

नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, 21 जत्थों में शामिल हुए भक्त


जबलपुर
। भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर 499वीं नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा संपन्न हुई। यह परिक्रमा सुबह 5 बजे 21 जत्थों में विभिन्न संकीर्तन मंडलों के साथ निकाली गई। श्रद्धालु अपने हाथों में नर्मदे हर अंकित ध्वज लेकर परिक्रमा मार्ग पर चले। संतों के अनुसार जो भक्त पूरी नर्मदा परिक्रमा करने में असमर्थ होते हैं, वे पंचकोसी परिक्रमा के माध्यम से पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। ​इस परिक्रमा का नेतृत्व किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साक्षीनंद गिरी दीदी ने किया। आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज ने बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का प्रसाद स्वरूप वितरण किया। परिक्रमा मार्ग पंचवटी, 64 योगिनी, धुआंधार, कल्याण तपोवन और लामेटा घाट से होते हुए नाव द्वारा शनि मंदिर डुडुवारा पहुंचा। इसके बाद इमलिया और न्यू भेड़ाघाट होते हुए सिद्धन माता जी के सामने से नाव पार कर श्रद्धालु पुनः हरे कृष्णा आश्रम पहुंचे, जहां विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ. सुधीर अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती सुषमा शंकर पटेल, श्रीमती मीना पटेल, विनोद दिवान, दुर्गा पटेल, मनोज गुलाबवानी, गुड्डू नेता, विनोद विश्वकर्मा, शिवकुमार पटेल, सत्यप्रकाश नामदेव, पप्पू चौबे और छन्नू राम पटेल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak