रेलवे का बड़ा निर्णय : 19,884 बैकलाग पदों पर होगी बंपर भर्ती, आरक्षित वर्गों के लिए नौकरियों की बहार

 
जबलपुर।
अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सहित दिव्यांगजन श्रेणी में खाली हजारों पद को भरने के लिए रेलवे ने विशेष भर्ती अभियानों की तैयारी शुरू कर दी है। कुल 19,884 बैकलाग पदों पर नियुक्तियां होंगी। रिक्तियों में सबसे बड़ी संख्या अनुसूचित जाति (अजा) वर्ग की है, जहां 6,640 पदों पर भर्ती होनी है।

ओबीसी के लिए 6,459 रिक्तियां 

इसके ठीक बाद अन्य पिछड़ा वर्ग का नंबर आता है, जिसमें 6,459 रिक्तियां मौजूद हैं। वहीं, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 5,730 और दिव्यांगजन कोटे के तहत 1,055 पदों को भरने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। इन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा आगामी भर्ती चक्रों के माध्यम से भरा जाएगा।

जानिए क्या होता है बैकलाग पद

रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि किसी भर्ती सत्र में आरक्षित श्रेणियों के योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाते, तो उन पदों को समाप्त करने के बजाय 'बैकलाग' के रूप में सुरक्षित रखा जाता है और अगले भर्ती चक्र में प्राथमिकता दी जाती है। आने वाले महीनों में इन 19,884 पदों के लिए चयन प्रक्रियाओं में और तेजी आएगी।

बैकलाग आरक्षित रिक्तियों को भरने की स्थिति (01 जनवरी 2026 तक)

विवरण                                                        एससी      एसटी    ओबीसी  

31.12.2025 तक बैकलाग आरक्षित रिक्तियां     11590    8233    16645   1537


31.12.2025 तक भरी गई बैकलाग रिक्तियां      4950      2503    10186   482


01.01.2026 तक शेष खाली रिक्तियां               6640      5730     6459    1055

Post a Comment

Previous Post Next Post