khabar abhi tak

एमपी : पिपरिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर रेनीखेड़ा के पास बस पलटी, 15 यात्री घायल

छिंदवाड़ा. एमपी में पिपरिया से छिंदवाड़ा आ रही महाकाल बस (क्रमांक एमपी04 पीए 2644) 22 फरवरी रविवार की सुबह करीब 10 बजे रेनीखेड़ा ग्राम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही माहुलझिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल तामिया अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक बस पिपरिया से छिंदवाड़ा की ओर आ रही थी। रेनीखेड़ा के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। उस समय बस में यात्रियों की संख्या अधिक नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

15 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया

हादसे में कुल 15 लोगों को चोट आई, जिनमें से सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल 3 की हालत गंभीर है। दुर्घटना में एक दो वर्षीय बच्चे के सिर में भी चोट आई। अस्पताल में उसका तत्काल उपचार किया गया और स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak