जबलपुर। राइट टाउन में एक महिला से जान-पहचान बनाकर उसे विश्वास में लेते हुए एक व्यक्ति ने उसका 135 ग्राम गोल्ड हड़प लिया है। महिला ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर उसकी सहायता के लिए उसने अपने जेवर दिए थे। इन जेवरों को गिरवी रखने की जगह आरोपी ने बेच दिया है। अब वापस करने में आनाकानी कर रहा है।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि राईट टाउन स्टेडियम के पास रहने वाली सपना यादवप ने लिखित शिकायत की है कि गुडबिल काम्पलेक्श कबीर मार्ग निर्मल छाया नेपियर टाउन ओमती निवासी विकास रामनानी से उसकी जान पहचान वर्ष 2017 से हुई थी। उसकी पहचान के चलते विकास रामनानी उससे आर्थिक सहायता मांगा तो उसने स्वयं का उपयोग का माह नम्बर 2024 में 25 ग्राम गोल्ड (1 मंगलसूत्र, 1 चैन) रखवाकर बैंक से रूपये लिये थे। दोबारा फिर से उसके द्वारा सहायता के तौर पर 106 ग्राम गोल्ड (1 कड़ा, टाप्स, एवं 70 ग्राम पक्का सोना ) दिया गया था। विकास द्वारा उसका पूरा सोना एक सप्ताह में वापस करने के लिये कहा गया था। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास रामनानी द्वारा उसके द्वारा दिया गया सोना वापस नहीं किया। 22 फरवरी को विकास के घर सोना मांगने गई तो विकास की मां ने बताया कि विकास ने पूरा सोना बेच दिया है। विकास की मां द्वारा बताये गये सोनी के यहां जाकर पता किया। सुनार ने बताया कि लगभग 6-7 माह पहले विकास द्वारा जिस सोनी के यहां गोल्ड रखवाया था, उसी केा विक्रय कर दिया है। उसने विकास की मां को फोन से बताई कि विकास ने सोना बेच दिया है तो विकास की मां ने कहा कि शांति चाहती हो तो सोना भूल जाओ, विकास के पास जब सोना होगा तो आज नहीं तो 10 साल बाद वापस कर देगा। उसने विकास को आर्थिक मद्द की मंशा से कुल 135 ग्राम सोना दिया था, जो वापस नहीं कर रहा है।