khabar abhi tak

अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका को लेकर शेयर बाजार ' धड़ाम ', सेंसेक्स 1236 अंक तक लुढ़का


जबलपुर/दिल्ली।
अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका को लेकर शेयर बाजार गुरूवार को धड़ाम से गिर गया है। सेंसेक्स 1236 अंक तक लढ़क गया है। वहीं, निफ्टी 365 प्वाइंट नीवे उतर गई है। शेय बाजार के जानकार कहते है कि सें19 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक या 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 82,498.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी का गोता लगाकर 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ।  यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका से निवेशक आज सहमे दिखाई दिए। इस आशंका के चलते क्रूड ऑयल के दाम में भी तेज उछाल आया और वह 71 डॉलर के पार चला गया। इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर कमजोर संकेतों ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 811 पॉइंट गिरकर 60,740 पर आ गया, जबकि मिडकैप इंडेक्स 956 पॉइंट गिरकर 59,228 पर आ गया।

निवेशकों के ₹7.57 लाख करोड़ डूबे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 464.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 472.01 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंडिगो का शेयर 3.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा अल्ट्राटेक सीमेंट , ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2.70 फीसदी से लेकर 2.97 फीसदी तक की गिरावट रही।

 4,367 शेयरों में हुआ कारोबार  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,367 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,243 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,952 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 188 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 146 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak