ट्रक के कुचलने से मोटर साइकल सवार पिता-पुत्र की मौत, खेत से लौटते वक्त हादसा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

           सतना। एमपी के सतना स्थित कोलगवां में देर रात ट्रक ने मोटर साइकल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिससे यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। 

                           पुलिस के अनुसार शंखधर केवट उम्र 35 वर्ष अपने बेटे सिद्धू उर्फ सिद्धार्थ केवट उम्र 7 वर्ष बाइक को मोटर साइकल में बिठाकर खेत से घर कृपालपुर जाने के लिए निकले। वे कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही पिता-पुत्र मोटर साइकल सहित उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। हादसे में दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे ग्रामीण रुक गए, जिनकी सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने सड़क पर जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उठाने की कोशिश की तो उन्हे रोक दिया गया। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणजन माने और पुलिस को शव उठाने दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीर से लेते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। 


Post a Comment

Previous Post Next Post