khabar abhi tak

एमपी : कांग्रेस नेता के यहां दंपति को बंधक बनाया, 20 तोला सोना और राइफल लूट ले गए बदमाश

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर में कांग्रेस नेता के घर पर बीती रात बदमाशों ने धावा बोलकर  40 लाख रुपए का सामान और एक राइफल लूट ले गए। बदमाशों ने पहले नेता और उसकी पत्नी को बंधक बनाया और फिर 20 तोला सोना समेत सोने-चांदी के गहने समेट ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पूरी वारदात, सिटी सेंटर स्थित सिरोल थाना क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी की है।

 बदमाशों ने बीत रात गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले कांग्रेस नेता रामकुमार पाराशर के यहां धावा बोला। इसके बाद बदमाशों ने सबसे पहले रामकुमार और उनकी पत्नी को बांध दिया और फिर उनके साथ मारपीटकर अलमारी की चाबी हासिल की। उसमें रखा 20 तोला सोने के गहने और 315 बोर की लाइसेंसी राइफल के साथ अन्य सामान लूट कर भाग गए।

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

लूट के बाद सामान लेकर घर से बाहर निकलते हुए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। रामकुमार ने पुलिस को बताया कि बदमाश 40 लाख रुपए का सामान लूटकर ले गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak