khabar abhi tak

जबलपुर: प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,देखें वीडियो


जबलपुर
। जबलपुर में माँ नर्मदा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। गोरखपुर क्षेत्र में विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस और समिति सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लाठीचार्ज के बाद भीड़ सड़कों पर इधर-उधर भागती नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

नियमों का उल्लंघन और पुलिस की कार्रवाई: एएसपी का बयान


​इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि गोरखपुर के स्थानीय व्यापारियों ने देर रात शोर-शराबे की शिकायत दर्ज कराई थी। विसर्जन समिति द्वारा तय समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद बेहद तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जब पुलिस ने डीजे बंद कराने की कोशिश की, तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने कुछ समिति सदस्यों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में उचित समझाइश देकर छोड़ दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण और समय के नियमों का पालन अनिवार्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak