khabar abhi tak

स्कूटी-मोटरसाइकल में भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे चाचा, भतीजा गंभीर, अगले सप्ताह है बेटी का विवाह

 

सागर। एमपी के सागर स्थित कड़ता-खैराना रोड रहली में मोटर साइकल व स्कूटी में आमने सामने से भिडं़त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल युवक को डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। 

                        पुलिस के अनुसार पुरव्याऊ टोरी निवासी अशोक सेन उम्र 50 वर्ष अपने भतीजे राज सेन के साथ रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांटने के लिए स्कूटी से खैराना गए थे। कार्ड बांटकर वह दोनों वापस सागर के लिए निकले, जब वे ग्राम कड़ता से खैराना की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आए मोटर साइकल सवार से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में भिड़त इतनी भीषण हुई कि अशोक सेन व मोटर साइकल सवार जितेन्द्र पिता जगमोहन रैकवार उम्र 39 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा राज सेन उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राज को तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे, सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन पड़े होने के कारण इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस को पूछताछ में परिचितों ने बताया कि मृतक जितेंद्र सागर नगर निगम में चौकीदार के पद पर पदस्थ था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak