सतना। एमपी के सतना में कोतवाली पुलिस ने राजभाषा विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर रामकिंकर सोनी को गिरफ्तार किया है। श्री सोनी पर महिला से शादी का वादा कर लम्बे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को सागर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राजभाषा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर कार्यरत रामकिंकर सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी मैहर है। जो वर्तमान में सागर के गोपालगंज में रह रहे हैं। जब वह सतना में पदस्थ रहे इस दौरान उन्होने अपने एक सहयोगी की पत्नी से नजदीकियां बढाई और महिला से शादी का वादा किर पति से तलाक दिलवा दिया। इसके बाद 22 फरवरी को उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। महिला ने इस रिश्ते को कानूनी नाम देने की बात कही तो रामकिंक र सोनी अपने वादे से मुकर गया। उसने महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया। यहां तक कि आरोपी रामकिंक र ने अपना तबादला सागर करा लिया। महिला जब भी बात करने की कोशिश करती तो फोन नहीं उठाता। रामकिंकर द्वारा धोखा दिए जाने से व्यथित महिला ने सतना के थाना कोतवाली में शिकायत की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी रामकिंकर सोनी को सागर से गिरफ्तार कर सतना लाया गया। पूछताछ के पश्चात उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।