khabar abhi tak

सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा जबलपुर रेल मंडल के खेल अधिकारी नियुक्त

जबलपुर। रेल कर्मचारियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं खेल गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में जबलपुर रेल मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा को जबलपुर रेल मंडल का मंडल खेल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. मधुर वर्मा वर्तमान में मंडल वाणिज्य विभाग के प्रमुख अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी के अंतर्गत वे वाणिज्य विभाग के कार्यों के साथ-साथ मंडल में खेलकूद गतिविधियों के समन्वय, आयोजन एवं विकास की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके साथ ही, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री गुन्नार सिंह को सहायक खेल अधिकारी तथा वाणिज्य निरीक्षक श्री सादिक खान को मंडल खेल सचिव नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से मंडल में खेल गतिविधियों के संचालन एवं प्रबंधन को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर रेल मंडल में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाता रहा है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता एवं टीम भावना को भी बढ़ाते हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री कुशाल सिंह के पश्चिम मध्य रेल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के पश्चात् मंडल सहित संपूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में खेलों के प्रति कर्मचारियों एवं खिलाडिय़ों की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रेल खिलाडिय़ों की भागीदारी एवं उपलब्धियाँ निरंतर बढ़ रही हैं। जबलपुर रेल मंडल को विश्वास है कि नई नियुक्तियों के पश्चात् खेल गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे रेल कर्मचारियों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak