khabar abhi tak

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने युवती को दौड़ा-दौड़कर पीटा, बीच बचाव करने पर मां को भी मारा,

 

सतना। एमपी के सतना स्थित नागौद क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने देर रात एक युवती को अपने गोदाम में बुलाकर बुरी तरह पीटा। बेटी के साथ मारपीट होते देख मां बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी पुलकित टंडन ने मारपीट की है। मारपीट से घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर लिया है। 
                                बताया गया है कि ब्यूटी पार्ल का संचालन करने वाली युवती के पास बीती रात भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के कर्मचारी आरके नामदेव पहुंचे और मोबाइल फोन पर पुलकित से बात कराई। पुलकित ने बात करते हुए युवती से कहा कि ब्यूटी पार्लर के लिए एक कस्टमर आए हैं, यहां पर आकर उनसे मिल लो। पहले तो युवती ने मना कर दिया, लेकिन बाद में फोन कर जाने के लिए कह दिया। युवती अपनी मां के साथ भाजपा नेता की टे्रडिंग दुकान के गोदाम पर पहुंची, जहां पर कर्मचारी नामदेन ने यह कहते हुए अंदर ले गया कि कस्टमर अंदर बैठा है चल कर बात कर लो। मां-बेटी अंदर पहुंची तो देखा कि पुलकित टंडन गोदाम में बैठकर शराब पी रहा था। पुलकित ने मां-बेटी से बातचीत शुरु की। बातचीत के दौरान पुलकित भड़क गया और युवती के साथ गाली गलौज क रते हुए मारपीट शुरु कर दी। वह युवती को थप्पड़ मारने लगा, युवती को गिरते देख मां घबरा गई और बीच बचाव करने लगी तो पुलकित ने मां के साथ भी जमकर मारपीट की। ाखबर मिलते ही पीडि़ता का भाई पहुंच गया, जिसने घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए रोकने की कोशिश की, जिसपर पुलकित ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। भाजपा नेता पुलकित टंडन द्वारा की मारपीट में मां-बेटी के शरीर पर गंभीर चोटे आई है, जिन्हे उपचार के लिए जिला असपताल में भरती कराया गया है। वहीं आज इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धक्का मुक्की व मारपीट होते दिखाई दे रहा है। हालांकि खबर अभी तक इस वीडियो की पुष्ठि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak